बालोद। शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत इको क्लब दिवस का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम पर विद्यालय में वृक्षारोपण किया। बच्चो ने अपने माँ के साथ आकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। साथ ही वृक्षारोपण अपने अपने खेतों व घेरा वाले स्थानों में पौधे रोपने संबन्धी संदेश दिया गया। जिससे पर्यावरण संतुलित रहेगा,शुद्ध वातावरण वायु मिल सके ।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी गई तथा बच्चों से सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र तथा एक चुटकी मिट्टी भी लाई गई है। जिसे उच्च कार्यालय को भेजी जाएगी। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामीण बच्चो सहित उपस्थित रहे, उक्त जानकारी प्राचार्य एम एल ठाकुर ने दी।
