”एक पेड़ माँ के नाम” अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षा-रोपण



बालोद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के यशस्वी प्रदेश-अध्यक्ष श्री शकील अहमद के दिशा निर्देश पर बालोद ज़िला के यशस्वी ज़िला-अध्यक्ष श्री पवन साहू के नेतृत्व में बालोद ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षा-रोपण का कार्यक्रम बालोद ज़िला के डोंडी लोहारा मण्डल के मुक्तिधाम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला-उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र जयसवाल , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला-अध्यक्ष श्री अकबर तिगाला , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अब्दुल इब्राहिम उपस्थित रहे।साथ ही भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला-उपाध्यक्ष श्री इमरान ख़ान , श्री असरार अहमद , महावीर तातेड , श्री वसीम तिगाला , श्रीमती ख़ुर्शीद सिद्दीक़ी , श्री नदीम बड़गुज़र , श्री रमेश जैन , श्री नरेंद्र लुंकड़ , श्री राजू भंशाली एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page