DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल संस्कार शाला आचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

डौंडीलोहारा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ डौंडीलोहारा में बाल संस्कार शाला आचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें 25 भावी आचार्यों ने प्रशिक्षण ग्रहण किए। प्रशिक्षक मिलन सिन्हा ने बाल संस्कार शाला के महत्व और आवश्यकता बताते हुए कहा कि समाज को नई दिशा और दशा देना है तो छोटे छोटे बालकों में नैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान भरना होगा। अतः यह संस्कार शाला बहुत ही सार्थक सिद्ध होता है। प्रशिक्षक पीलू राम साहू एवं विरेन्द्र साहू ने प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से गीत, कहानी, महापुरुषों का प्रेरणा प्रद प्रसंग, जीवन जीने की कला, स्वस्थ रहने के उपाय, योग प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में कमकापार,खपराभाट, खैरकट्टा, डौंडीलोहारा, सिरपुर गांव से आचार्यगण शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक भोलाराम साहू, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गोवर्धन उर्वशा, पुराणिक लाल सोरी ,ओमप्रकाश केसरा,तीरथ अटल ,विशम्भर बघमरिया, विदेशी राम चौहान, शिवेंद्र झारिया,खेमिन झारिया, सावित्री कंवर,कौशिल्या बघमरिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page