DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल में हुआ शिक्षा सप्ताह का समापन

डौंडी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल में शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस 28 जुलाई को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। शिक्षक टी एल देशमुख ने शाला प्रबंधन समिति एवं समुदाय के सदस्यों को शाला में होने वाले क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षिका मोना रावत ने बताया की समुदाय कैसे शाला में अपनी भागीदारी दे सकते है और साथ ही साथ बच्चों के अध्यापन कार्य पर फोकस किया गया । संस्था में शिक्षक, बच्चे और जनपद सदस्य रमिता मरकाम उपस्थित थे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा शिक्षकों को फलदार वृक्ष भेंट किया गया ।अंत में न्यौता भोज रखा गया था।

You cannot copy content of this page