DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला चिल्हाटीकला में एपीसी ने शिक्षा सप्ताह के तहत चल रहे गतिविधियों का किया निरीक्षण

बालोद। गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला चिल्हाटीकला में एपीसी श्री राधे श्याम साहू ने शिक्षा सप्ताह के तहत चल रहे गतिविधि का निरीक्षण किया। श्री साहू द्वारा मध्यान्ह भोजन कक्ष ,शौचालय ,पेयजल ,एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। बच्चें मध्यान्ह भोजन कर रहे थे। श्री साहू ने भी शाला में बने मध्यान्ह भोजन को ग्रहण किया व गुणवत्ता से संतुष्ट हुए। एपीसी सर के द्वारा किचन गार्डन , तड़ित चालक आदि का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें शाला में सभी की व्यवस्था से खुश हुए। श्री साहू द्वारा 4 दिन सांस्कृतिक दिवस पर बच्चों की तैयारी का भी जायजा लिया गया। अंत में एपीसी सर द्वारा निरीक्षण टीप लिखते हुए उल्लास शपथ सभी शिक्षक व बच्चों को दिलाया गया। इस दौरान प्रधान पाठक राजेश यादव ,शिक्षिका श्रीमती रेखा देशमुख एवं हितेश्वरी साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page