बालोद। घीना तालाब के किनारे शिव मंदिर में इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ से मंदिर का रौनकता बढ़ गई। दिन भर पानी गिरने के साथ साथ शिव भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में दिखाई दी। समस्त ग्रामवासी इस वर्ष शिव पूजन में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। सावन मास का प्रथम दिवस ही यदि सोमवार हो जाय तो सावन का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे पवन सावन सामवारी का नजारा देखते ही बनता है। भगवान शिव अपने भक्तों को स्वाभाविक रूप से आमंत्रण देने जैसा माहौल था। सबके मंगल कामना के साथ पहले सावन सोमवारी मनाये, उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।
सावन में शिव मंदिर में उमड़ रही आस्था की भीड़
