DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष देंवेंद्र जायसवाल ने पहुंचे भेड़ी, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

दुःखी परिजन के घर जाकर भाजपा प्रतिनिधि द्वारा दिए 10 हजार रुपये सहयोग राशि

बालोद। लोहारा से समीपस्त ग्राम भेड़ी में 3 वर्ष के बच्चे की नाले में बह जाने से मौत हुई थी। जिस पर भाजपा प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात की। इसमें विशेष रूप से डौंडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम और भाजपा जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। युवराज ने कहा पूरे क्षेत्र के लिए यह दुखद घटना है और भेड़ी ग्राम के अनेक सभी जन मेरे परिवार का हिस्सा है। मासूम नैतिक सिन्हा की मौत पर
प्रशासन , महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को तीन वर्ष का नैतिक सिन्हा आंगनबाड़ी गया हुआ था। फिर वह दोपहर में खेलते खेलते नाले के पास चला गया और बह गया। जिसकी  शव बुधवार को मिली। शोकाकुल परिजन के ग्राम भेड़ी निवास जाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल एवं लाल निवेन्द्र ने जाकर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिए । युवराज लाल निवेंद्र सिंह तथा भाजपा प्रतिनिधि द्वारा 10000 रुपए की राशि सहयोग के रूप में दिया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जयसवाल युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ,हीरा ठाकुर , सुमेंद्र देशमुख , युवा नेता निखिल शर्मा, प्रकाश साहू, हिरेंद्र गायकवाड, देवदेवागन ,भुवन यादव , रूद्र साहू तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page