DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लगातार बारिश में समस्या सुलझाने पहुंची टी ज्योति पार्षद

दल्लीराजहरा। लगातार बारिश की वजह से वार्ड नं 26 नेहरु नगर दल्लीराजहरा में मनसा होटल के पीछे बस्ती क्षेत्र में घर में क्षति पहुंचने की सूचना मिलने पर तत्काल बारिश में वार्ड नम्बर 26 की सक्रिय पार्षद टी ज्योति पहुंची व नगर पालिका परिषद के सफाई प्रभारी सतीश चंद्रा व लक्ष्मण देवांगन को सूचना दिए जाने पर सभी पहुंचे। जिसमे झुग्गी झोपड़ी गिरा हुआ पाया गया। टी ज्योति पार्षद द्वारा शबाना कुरेशी को आश्वासन दिया गया कि शासन की क्षति पूर्ति योजना द्वारा सहायता राशि दिलवाया जायेगा ताकि क्षति हुए झोपडी को बनवाने में सहयोग मिल सके। पूर्व में भी टी ज्योति पार्षद द्वारा 5 लोगो को क्षति पूर्ति राशि दिलवाया गया था।

You cannot copy content of this page