DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब बालोद के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम-खम

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालोद जिला के खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्ग में पदक जीतकर बालोद जिला को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशान्त सेन सीनियर वर्ग 51किलोग्राम में रजत पदक, आयुष जसूजा जूनियर वर्ग 62 किलोग्राम में कांस्य पदक, वासु साहू जूनियर वर्ग 46 किलोग्राम में कांस्य पदक एवँ निहाल साहू जूनियर वर्ग 43 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतकर बालोद जिला का नाम रोशन किया है।
इन सभी खिलाड़ियों का अभ्यास स्थान ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब जो बालोद में है। इन सभी खिलाड़ियों की इस विशेष उपलब्धियो पर नगरवासियों द्वारा विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

You cannot copy content of this page