DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पानी से पढ़ाई चौपट: स्कूलों में भर रहा बरसाती पानी, पढ़ाई हो रही प्रभावित, कोंहगाटोला में नाली का पानी बह रहा उल्टी धार में , कई स्कूलों में हालात बदत्तर

बालोद। लगातार बारिश से सड़क किनारे के स्कूलों में स्थिति बदहाल हो गई है। वहां पानी भरने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गुरुर ब्लॉक के अर्जुनी में ऐसी स्थिति ही है। तो साथ ही बालोद ब्लाक के ग्राम कोंहगाटोला के मिडिल स्कूल में भी इसी तरह की परेशानी देखने को मिली। शिक्षक पवन कुंभकार ने बताया कि सड़क किनारे जो नाली बनी है वह भी ओवरफ्लो हो गया है और नाली का पानी भी उलटी दिशा में बहते हुए स्कूल में भरने लगा है। कमरों में भी पानी घुस रहा है। इससे पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है। मध्यान भोजन स्थल पर भी सीट से पानी टपकने लगा है। बच्चों को कक्षा में बैठने में परेशानी हो रही है। पानी निकासी की काफी समस्या आ रही है।

बोरी नाले में फिर बाढ़ ,आवागमन बंद

इसी तरह बालोद क्षेत्र के लाटाबोड से बेलौदी मार्ग पर स्थित ग्राम बोरी में नाला फिर उफान पर है। इससे सेमरिया नाला बाढ़ की चपेट में आने से आवागमन बंद हो गया है । ग्रामीणों ने कहा कि हर साल आश्वासन मिलता है लेकिन यहां नया पुल अब तक नहीं बन पाया। जबकि इसकी स्वीकृति भी हो चुकी है। इसी तरह खेत खलिहान भी जलमग्न हो गए हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है कि कहीं फसल ना खराब हो जाए। जो किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे वह अब अति वर्षा से चिंतित नजर आ रहे हैं। सावन की झड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुर ब्लॉक में भी अकलवारा, दर्रा, गंगोरीपार, ओझागहन, कोसागोंदी, फागुनदाह जैसे कई गांव बाढ़ की चपेट में है और छोटे-छोटे पुल पुलिया ओवरफ्लो की स्थिति में है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है ।

मुल्लेगुड़ा में बच्चे के बहने की घटना

बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मुल्लेगुड़ा में नदी में एक नाबालिग गुलेश्वर निषाद की बहने की घटना भी सामने आई है। बालोद पुलिस जांच कर रही है ।

You cannot copy content of this page