DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला स्कूल के बच्चों ने सिखा सीड बाल का निर्माण, और मां के नाम से किया पौधारोपण

बालोद| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला में प्रतिभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सुरक्षित शनिवार के दिन बच्चों ने सीड बाल निर्माण करने की प्रक्रिया को जाना. इसमें मिट्टी के बड़े गोले बनाकर कुम्हड़ा,तरोई, लौकी आदि बीजों का सीड बाल बनाया. स्कूल परिसर में पौधारोपण कर जनमानस को हरियाली का संदेश पहुंचाया.संस्था के प्रमुख के द्वारा सुरक्षित शनिवार के तहत की जाने वाली गतिविधियों की सराहना की गई. सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष रोपित कर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया . इस दौरान एक पेड़ मां के नाम से थीम पर बच्चों ने तख्ती लेकर पौधे लगाये. एक पेड़ मॉं के नाम थीम के लिए 10 पौधे प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा प्रदत्त किया गया.

You cannot copy content of this page