DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन पर व्याख्याता शिवेंद्र बहादुर ने विभिन्न स्कूलों और आश्रमों में कराया न्योता भोज का आयोजन

डौंडीलोहारा। अपने जन्मदिन पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संजारी के व्याख्याता शिवेंद्र बहादुर ने विभिन्न स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने  शास. आदिवासी बालक आश्रम धुमादाह, संकुल केंद्र कोटेरा में न्योताभोज का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को खीर पूरी मिठाई फल आदि की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक श्री दिलीप कलियारी, शशांक साहू, खेल शिक्षक तीजू राम कुमेटी , ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही। इसी क्रम में शास. प्राथमिक शाला मुंडाटोला संकुल केंद्र बगईकोन्हा में न्योताभोज का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को खीर पूरी मिठाई फल आदि की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक गुमान सिंह महलेश्वर, ग्रामीण जन उपस्थित थे।  शास. प्राथमिक शाला मुंडाटोला संकुल केंद्र कोटेरा में न्योताभोज का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक जागेश्वरी भांडेकर, पोमेश्वरी ठाकुर, ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page