DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरवाही के देवेन्द्र कुमार सिन्हा को  मास्टर ऑफ आर्ट (एम्.ए. समाजशास्त्र) प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला गोल्ड मेडल एवं उपाधि

बालोद| पंडित सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के षष्ठम दीक्षांत समारोह 2024 का आयोजन महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, धरम जीत सिंग विधायक तखतपुर, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी के आतिथ्य एवं कुलपति बंश गोपाल सिंह कस कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । जिसमे बालोद जिला के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खैरवाही के देवेन्द्र कुमार सिन्हा को मास्टर ऑफ आर्ट (एम्.ए. समाजशास्त्र) सत्र 2022 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल एवं उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

You cannot copy content of this page