DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संस्कार भारती संगीत विधा की पहली संगीत सभा संपन्न 

भिलाई|  संस्कार भारती संगीत विधा की पहली संगीत सभा  संत श्री गजानन मंदिर हुडको में संपन्न हुई. प्रारंभ मां सरस्वती एवं  नटराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि श्री गोपी पटेल संगीत शिक्षक (युगांतर विद्यालय राजनांद गाँव) एवं श्री कीर्ति व्यास  वरिष्ठ संगीतज्ञ व वायोलीन वादक ,अध्यक्ष दुर्ग जिला द्वारा किया गया. सामूहिक ध्येय गीत के पश्चात उपस्थित संगीत के  कला साधकों का परिचय दिया गया. संगीत सभा का विषय सावन पहले से तय था, प्रथम प्रस्तुति में कीर्ति जी व्यास द्वारा वायोलिन पर. मेघ मल्हार पर सुंदर प्रस्तुति से हुआ. तबले पर गोपी जी पटेल ने उतने ही सुंदर संगत की अगली प्रस्तुति सपन भट्टाचार्य द्वारा गजल की प्रस्तुति हार्मोनियम के साथ दी. तबले पर गोपी पटेल ने संगत की पश्चात देवयानी व्यास द्वारा हवाईन गिटार पर बोले रे पपीहरा की सुंदर प्रस्तुति दी. पश्चात मोनिशा  मल्होत्रा ने घनश्याम पर सुंदर भजन प्रस्तुत किया. हार्मोनियम  पर सपन भट्टाचार्य तथा तबले पर भूपेंद्र ने संगत की.  पश्चात पुष्पलता नेताम ( संगीत विधा संयोजिका) ने सावन पर फिल्मी गीत की प्रस्तुति दी. गौतम शील ने माउथ ऑर्गन पर फिल्मी गीत प्रस्तुत किया. पश्चात जयदेव दीक्षित ने सितार पर सुंदर प्रस्तुति दी .भारती जैन, गौतम शील तथा अभय देशपांडे ने भी गीत प्रस्तुत किया. सभी ने  संगीत   सभा  प्रत्येक माह में एक बार करने तथा प्रस्तुति गुणवत्ता युक्त हो ये तय किया. सभा का संचालन डॉ ज्योति धारकर ने किया. सभा में ज्योति शर्मा (उपाध्यक्ष )राजेश धारकर , पल्लवी त्रिवेदी,गिरीश सिंह राजपुत (सभी सह संयोजक संगीत विधा)  श्रीमती शोभना व्यास,हेमंत जगम ,दिलीप सोनपिपरे, हेमंत सगदेव, इजान खान ( युवा वायोलिन शिक्षार्थी ) तथा शिशिर  कुलकर्णी , सत्यप्रकाश शर्मा ,अभय देशपांडे  अपनी अर्धांगिनीयों  के साथ उपस्थित थे.

हुई कार्यकारिणी की बैठक 

कार्यकारिणी की बैठक 7 जुलाई रविवार को 5 बजे अध्यक्ष कीर्ति जी व्यास के घर पर संपन्न हुई, बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा उत्सव 27 जुलाई को मनाने का तय हुआ. जिसमें 5 कला गुरुओं का सम्मान होगा. 5 कला गुरुओं में सतीश इंदुरकर ( शास्त्रीय गायन), गोवर्धन जी सरपे  ( तबला),मदन जी शर्मा  संगीतकार (लता मंगेशकर जी से छत्तीसगढ़ी गीत गवाने वाले),शिप्रा जी भौमिक ( रवींद्र संगीत ), प्रकाश जी उमरे  (कथक) शामिल हैं, सभी गुरुओं से सहमति मिल गई है. गुरुपूजन के बाद उनके शिष्यों द्वारा तथा संस्कार भारती की और से भी प्रस्तुतियां होंगी. बैठक में इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य, विधा संयोजक उपस्थित थे. कार्यक्रम हेतु  व्यवस्था संबंधी अगली बैठक  20 जुलाई तय की गई है.

You cannot copy content of this page