बालोद। बालोद नगर के राजेश चोपड़ा उर्फ जूनियर योगी को जिला संयोजक विश्व हिंदू महासंघ भारत का दायित्व मिला है। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की गोरखपुर उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में”छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई” की प्रदेश कार्यालय श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर खम्हारडीह रायपुर में “राष्ट्रीय संयोजक” महंत मुकेश नाथ व ” छग प्रदेश संयोजक ” भारत योगी व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज व महिला प्रकोष्ठ की “प्रदेशअध्यक्ष” साध्वी सौम्या (किन्नर अखाड़ा छग) व “प्रदेश उपाध्यक्ष” भगत क़ायम सिंह व”प्रदेश सचिव” संत गौतमानंद (आजीवन निराहार बाबा) व प्रदेश प्रवक्ता रुपेश महाराज के आदेशानुसार ” उनकी नियुक्ति हुई है। “बालोद क्षेत्र के समाजसेवी मृदुभाषी सर्वहित चाहने “राजेश चोपड़ा (योगी जी)” को बालोद “जिला संयोजक” विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के पद पर नियुक्त किए जाने से बालोद नगर में भी हर्ष का माहौल है. राजेश चोपड़ा ने अपनी नियुक्ति के संबंध मे बताया कि “धर्म की रक्षा ही” अपनी सुरक्षा है”। प्राप्त दायित्त्वों के निर्वहन मे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन मे कोई कसर बाकी नही रखेंगे। सनातन धर्म की रक्षा के साथ् धर्म् की आन -बान- शान को बनाये रखना मेरा प्रथम दायित्त्व है।”चोपड़ा जी” की नियुक्ती से पूरे जिले मे हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति पर सर्व समाज वर्गो से बधाईयां देने का क्रम अनवरत जारी है।
विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के जिला संयोजक बने राजेश चोपड़ा
