DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भिलाई स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाई

अर्जुन्दा-बालोद जिला विकासखण्ड गुण्डरदेही के अंतिम छोर में बसे ग्राम भिलाई के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का सुभारम्भ आमन्त्रित अतिथियों द्वारा आराध्य देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में प्रधान पाठक आर एल बंजारे ने बताया कि बच्चों में शाला के प्रति अपनेपन की भावना पैदा करना

तथा बालक पालक शिक्षक को शाला की शिक्षा गुणवत्ता को ऊपर उठाने के लिए मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना व बच्चों की सर्वांगीण विकास करना है।

नवप्रवेशी बच्चो का हुआ स्वागत

कक्षा पहली व छठवी के नव प्रवेशी बच्चो का पुष्प वर्षा कर तिलक लगाकर तथा मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
बच्चो एवं पालको में रहा विशेष उत्साह ,हमारे बगिया के फूल थीम पर आकर्षक गतिविधि के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों के हथेलियो एवं पैरो के चिन्हो के माध्यम से कक्षा प्रवेश कराया गया इस अवसर पर कक्षा को फूलमाला ,विभिन्न आकृति व गुब्बारे से सजाया गया था, ,जिसे देखकर बच्चो, अतिथियो तथा पालको में विशेष उत्साह रहा।
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का हुआ वितरण
अतिथियो के द्वारा बच्चो को पाठ्यपुस्तक व गणवेश का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि
के.लता वेणुगोपाल प्राचार्य, जनक लाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति,राजकुमार साहू, लक्ष्मी नारायण चन्द्राकर ,शितेश्वर चन्द्राकर, सुनील साहू, भूपेश साहू, हेमलाल साहू, उपस्थित पालक गण।कार्यक्रम में
न्यौता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहारा महिला स्वसहायता समूह द्वारा न्यौता भोज के रूप खीर पूड़ी खिलाकर मुह मीठा कराया गया।
शाला प्रवेशोत्सव में रहा विशेष योगदान
यमुना रामटेके प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, तेजिंदर कौर शिक्षिका,ओमप्रकाश देवांगन शिक्षक,एल पी टिकरिहा शिक्षक,राजू गुप्ता शिक्षक ,पोषण लाल देशमुख शिक्षक,शाला प्रबन्धन समिति, सहारा महिला स्वसहायता समूह,पालकगण एवम छात्र छात्राओं का विशेष सहभागिता सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page