DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुुण्डरदेही में नवीन कानून के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बालोद।
देश में 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून के जागरूकता के संबंध में आज गुण्डरदेही में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें एसडीएम गुण्डरदेही सुरेश साहू ने 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी।
उन्होंने कहा कि पहले के कानून केवल आरोपी को केंद्र में रखकर बनाया गया था। लेकिन वर्तमान कानून आरोपी एंव पीड़ित दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून आरोपी एंव पीड़ित के प्रति समान भाव रखता है। सभी वर्गों के लोगों को तीनों नए कानूनों के संबंध में समुचित जानकारी रखना आवश्यक है।

You cannot copy content of this page