DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान! कहीं आपके नलों में भी तो नहीं आ रहा है कीड़ा युक्त पानी, नेवारीकला में सामने आया मामला

बालोद। लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून जिले में सक्रिय हो रहा है। अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। तो वही ऐसे में पेयजल स्रोतों पर भी ध्यान जाना लाजमी है। खास तौर से नलों में आपको ध्यान रखना होगा कि कहीं गंदा पानी या कीड़ा युक्त पानी तो नहीं आ रहा है। बालोद ब्लॉक के ग्राम नेवारीकला में ऐसी घटना सामने आई है। जहां ग्रामीणों के घर में लगे नलों से पानी के साथ कीड़े भी निकल रहे हैं। ग्रामीण सुनील सोनकर ने हमें अपने घर के नल में आए पानी में निकला कीड़े की फोटो और वीडियो भेजी है। जो हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीण ने बताया कि पंचायत प्रशासन द्वारा पानी टंकी से सप्लाई की जाती है। अब इसमें कीड़ा कैसे आया यह जांच का विषय है। वही कीड़ा युक्त पानी आने से ग्रामीण पानी पीने से हिचक रहे हैं। गांव में पेयजल का और कोई स्रोत नहीं है। ऐसे में फिर इसी पानी को छानकर या उबालकर पीने की मजबूरी है। वहीं पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिए जाने की बात भी सामने आई है। बता दे कि इस गांव की कई गलियां दलदल से पटी हुई है। सीमेंटीकरण का अभाव नजर आता है। यहां विकास पिछड़ा हुआ है। ऐसे में बरसात में पाइप लाइन लीकेज होने से इस तरह से कीड़ा युक्त या दूषित पानी आने की आशंका बढ़ गई है।

आज का डिजिटल प्रिंट पढ़ने ये फाइल डाउनलोड करें

You cannot copy content of this page