DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिलाओं को सक्षम बनाने नारी शक्ति संगठन का एक और कदम, मठपुरैना में ज़रूरतमंद महिलाओं को बांटे 50 सिलाई मशीन और साड़ियां, दिया रोजगार का आश्वासन……

रायपुर।महिलाओं को पूर्णतः स्वालंबित बनाने और हर तरह के माहौल में ढलने के साथ रोजगार देते हुए आगे बढ़ने के लिए नारी शक्ति संगठन लगातार कार्यरत है।

नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर रही है। जिसमे कई वार्डों में महिलाएं इसका लाभ ले पा रही है।इसी कड़ी में मंगलवार को नारी शक्ती संगठन ने भाटागांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल के पास मोहल्ले में महिलाओं को लगभग 50 सिलाई मशीन वितरण किया, ताकी वे महिलाएं अपना रोजगार कर सके, अपने परिवार का भरण पोशन कर सके। इसके साथ ही सैकड़ों महिलाओं को साड़ी भी बाटी गई।

इस कार्यक्रम में रायपुर जिले के पूरे सत्तर वार्ड की महिलाएं शामिल हुई और साथ ही दुर्ग बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ धमतरी और अभनपुर कि महिलाएं भी शामिल हुए। इनमे से कुछ महिलाओं को संगठन में बड़ा पदभार भी दिया गया।नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को पूरी तरीके से संगठन द्वारा साथ दिया जाएगा और महिला सशक्तिकरण के साथ उन महिलाओं को रोजगार, उनके हक़ और अधिकार से रूबरू कराया जाएगा।नारी शक्ति संगठन की टीम के साथ वार्ड और आस पास से सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page