DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाई

बालोद। 21जून 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में 10 वी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की सफलता के लिए एक दिन पुर्व गांव में मुनादी करा कर ग्रामीणों को इस योग दिवस में जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रशिक्षित व्याख्याता तारेंद्र व सी एल ठाकुर ने विभिन्न आसनो का अभ्यास उपस्थित जन मानस को कराया।

विभिन्न प्राणायाम तथा ताड़ासन, कच्छप आसन मण्डूकासन, वृक्षासन, जैसे महत्वपूर्ण आसनो का अभ्यास कराये। सबसे पहले संस्कृत मन्त्रो के साथ योग का प्रारंभ किया। अंत मे सर्वे भवन्तु सुखिनः के साथ समापन किया गया। उपस्थिति जन मानस को आभार देते हुए विद्यालय प्राचार्य एम एल ठाकुर ने योग के महत्व को बताया तथा “करो योग रहो निरोग” की बातों को स्पष्ट समझाये। इस आयोजन में छात्र छात्राओं की संख्या 50, शिक्षक शिक्षिकाओ की संख्या 18, समिति के सदस्य 05 तथा जनप्रतिनिधि की संख्या 06 रही। इस प्रकार समस्त प्रतिभागियों की संख्या 76 रही, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page