DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सब जूनियर स्टेट टूर्नामेंट के लिए बालोद जिला हॉकी टीम राजनांदगांव रवाना

29 प्रतिभाशाली बालिका बालक / बालिका दिखाएंगे जाैहर

बालोद। राजनांदगांव में होने वाले सब जूनियर स्टेट टूर्नामेंट के लिए बालोद जिला हॉकी संघ की टीम में 29 बालक/ बालिका की टीम को जिला हॉकी संघ अध्यक्ष तोमन साहू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव के लिए रवाना किया गया।

संघ के सचिव व जनरल मैनेजर तोरण कातेंद्र ने बताया कि राजनांदगांव में होने वाले सब जूनियर हॉकी टीम में 29 बालक बालिका सम्मिलित है। जो चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाएंगे।

22 जून को बालक वर्ग का मैच महासमुंद के साथ शाम 4 बजे, वही 22 तारीख को बालिका वर्ग का मैच शाम 7:30 बजे धमतरी के साथ होगा। बालिका वर्ग का कोच सुश्री पायल देवांगन एवं दानिशा साहू एवं बालिका वर्ग कोच दीपक ताराम होंगे । टीम को रवाना करते करने के लिए जिला अध्यक्ष तोमन साहू, सचिव तोरण कटेंद्र, सरपंच कन्नेवाडा तरीता यादव, कोच सौरभ शर्मा सूर्य सिन्हा, पालक गण दीपक , हुमन लाल ठाकुर, तुकाराम धनकर, देवमन साहू, मुरारी लाल साहू आदि की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page