DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश पूर्व सड़को के संधारण एवं मरम्मत कार्य कराने कमलेश सोनी के नेतृत्त्व में सौपा गया ज्ञापन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी के नेतृत्त्व में लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता सड़क कार्य एम प्रसाद को बारिश से पहले शहर के मुख्यमार्ग एवं तांदुला पुल के ऊपर हुए गड्ढे को मरम्मत कराने ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन के संदर्भ में कमलेश सोनी ने बताया कि बारिश का मौसम प्रारम्भ होने वाला है। वहीं शहर के सड़को में जगह जगह गड्ढे हो जाने के कारण वाहन चालको के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात्रि में गड्ढे दिखाई नही देते जिससे दो पहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं ।बालोद से राजनांदगांव मुख्यमार्ग के इंदिरा चौक से ग्राम जूँगेरा तक सड़क में जगह जगह डामर उखड़ने एवं बड़े बड़े गड्ढे होने से इस मार्ग में भी वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने से इनकार नही किया जा सकता। पाररास से जूँगेरा तक डामरीकरण की आवश्यकता है। ताकि सड़को में बने गड्ढे की भरपाई हो सके। वहीं तांदुला पुल के ऊपर गड्ढे हो जाने एवं पुल के ढलाई का सरिया बाहर आ जाने से भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालो में पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन मोनू, शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ,भाजयुमो कार्यकर्ता पिंटू सारथी, तुलेश साहू चेतन निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page