DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिकलसेल पीड़ित बच्चे के लिए किया रक्तदान

बिलासपुर

विश्व सिकलसेल दिवस पर
सर्व मानव जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश साहू ने सिकलसेल पेशेंट के लिए तत्काल ब्लड डोनेट कर 18महीने की मासूम बच्चे को नई जिंदगी दी।
गौरतलब है कि पिछले 9 सालों में रमेश साहू ने 15 वां बार रक्तदान किया। रक्तवीर रमेश साहू नौ सालों से युवाओ को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे हैं और खुद ही समय-समय पर रक्तदान भी कर रहे हैं।
सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के संस्थापक/अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव,कोषाध्यक्ष संदीप यादव, सचिव मनोज कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एडमिट 18महीने के मासूम बच्चे जो सिकलसेल से प्रभावित है उन्हे ब्लड की तत्काल आवश्यकता की सूचना हमारी समिति को मिलते ही घंटे भर के अंदर ही ब्लड उपलब्ध कराया गया। तत्काल ब्लड उपलब्ध कराने पर मरीज के परिजन द्वारा खुशी जाहिर किया गया।

You cannot copy content of this page