DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारी शक्ति संगठन ने महिलाओं को बांटे 30 सिलाई मशीन,दिया रोजगार का अवसर, महिलाओं को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य-शोभा ठाकुर

रायपुर।नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं।

नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर रही है।नारी शक्ति संगठन की टीम के साथ वार्ड और आस पास से करीब 200 से 250 महिलाएं उपस्थित थी।ज़रूरतमंद महिलाओं को करीब 30 सिलाई मशीन बाटें और उक्त महिलाओं को ट्रेनिंग देने का वचन भी दिया।

नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को पूरा सप्पोर्ट करते हुआ महिला सशक्तिकरण के साथ उन महिलाओं को रोजगार, उनके हक़ और अधिकार से रूबरू कराया जाएगा।इसी कड़ी में मंगलवार को नारी शक्ती संगठन ने चंगोराभांटा बीएसयूपी कॉलोनी में महिलाओं को लगभग तीस सिलाई मशीन वितरण किया, ताकी वे महिलाएं अपना रोजगार कर सके, अपने परिवार का भरण पोशन कर सके।

इस कार्यक्रम में रायपुर जिले के पूरे सत्तर वार्ड की महिलाएं शामिल हुई और साथ ही दुर्ग जिला और अभनपूर कि महिलाएं भी शामिल हुए। इनमे से कुछ महिलाओं को संगठन में बड़ा पदभार भी दिया गया।

You cannot copy content of this page