DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर निषाद ने दी विभिन्न गांवों को विकास कार्यों की सौगात, जनता से कहा: यही मेरी प्राथमिकता है

अर्जुन्दा: गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के देवरी ब्लॉक के ग्राम कसहीकला में

सामुदायिक भवन 5 लाख.स्टीट लाइट सडक़ बत्ती 2.50 लाख, ग्राम पापरा में सामुदायिक भवन 5 लाख लोकार्पण, ग्राम अहिबरन नवागांव में किसान कुटीर भवन लोकार्पण एवं कला मंच 2.50 लाख का भूमि पूजन, ग्राम मुढ़िया नवीन ग्राम पंचायत भवन 14.70 लाख. महिला स्व सहायता समूह भवन 9.35 लाख. कचरा संग्रहण सेड 4.50 लाख. डस्टबिन वितरण 2 लाख एवं किसान कुटीर भवन 13 लाख का लोकार्पण एवं ग्राम सुरेगांव में सामुदायिक भवन 3.50 लाख. वार्ड क्रमांक 10 कला मंच 2 लाख. वार्ड क्रमांक 2 में कला मंच 2 लाख. साहू भवन 6 लाख. बाउंड्री वॉल3.50 लाख. सार्वजनिक शौचालय 3.50 लाख. कचरा सेड 3 लाख विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि गांव का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है। इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।जनप्रतिनिधि के रूप में अपने लोगों से मिलकर संवाद करना, बातों को सुन कर समाधान करना और आप लोगों के सुख दुख में शामिल होना ही मेरा प्रथम उद्देश्य है, यही मेरी प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, फिरंता उइके ,टेमन देशमुख जनपद सदस्य, इदरमन देशमुख , भूपेश नायक, सागर साहू, तरुण पारकर, सौरभ देशमुख सरपंच, पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page