DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन की बात: करहीभदर में पानी की ऐसी किल्लत कि नलों के सामने लग रही लंबी कतार

बालोद। ग्राम करहीभदर में इन दिनों पानी की काफी किल्लत चल रही है। लोग नलों और टंकी के सामने लंबी कतार लगाकर पानी आने के इंतजार में रहते हैं। कुछ लोग तो टैंकर के भरोसे हैं। गांव के पूर्व सरपंच का टैंकर भी वार्डों में पहुंचकर पानी दिला रहा है। पानी के किल्लत से कब तक आजादी मिल पाएगी अभी कुछ कह नहीं सकते। खास तौर से महिलाओं को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सुबह से देर रात तक लोग पानी की चिंता करते हैं कि कैसे घर में पर्याप्त पानी हो। इस समस्या का समाधान जल्द करने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। डेली बालोद न्यूज़ के लिए जन की बात में यह तस्वीर दीपक मसीह ने भेजी है।

You cannot copy content of this page