DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञापीठ डौंडी लोहारा में सम्पन्न

बालोद। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर संगीत मय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न हुए।
वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्रों के माध्यम से देव प्रतिमाओं के सामने दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए संगीत टोली चन्द्र कुमार लारियावंशी, सेवा राम मंडावी, गिरिवर कोलियारे, विरेन्द्र कुमार साहू,पवन टेभुर्ने उपस्थित
थे।कार्यक्रम में दो दीक्षा, तीन विद्यारंभ संस्कार और एक अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ।गायत्री के संबंध में विस्तार करते हुए कहा कि परमात्मा चेतना का एक अंश गायत्री है ।जो प्राण को त्राण करने वाली महाशक्ति है। जिसमें निर्माण शक्ति ब्रह्मा, पोषण शक्ति विष्णु तथा संहार शक्ति के रूप में शिव तथा सरस्वती, लक्ष्मी और काली के रूप में त्रिपदा गायत्री के रूप में वेदों में महिमा गायी गई है।महामंत्र जितने जग माही, कोऊ गायत्री सम नाही। दुनिया में गायत्री मंत्र के समान कोई दूसरा मंत्र नहीं है। गंगा को धरती पर अवतरित करने के लिए भागीरथ को हजारों वर्षों तक तपस्या करना पड़ा जिसके परिणाम स्वरूप उनके कई पीढीयों का तरण हुआ इस प्रकार से इस कलयुग में नवयुग की गंगोत्री से ज्ञान रूपी गायत्री गंगा का अवतरण करने के लिए इस युग के भागीरथ वेद मूर्ति,तपोनिष्ठ, आचार्य पं श्री राम शर्मा जी ने कठोर त्याग ,तपस्या और प्रबल पुरुषार्थ किया। जिसके परिणामस्वरूप आज करोड़ व्यक्ति नेक रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित हुए और सुखी समुन्नत जीवन जी रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भोलाराम साहू, श्री मिलन सिंहा, प्रज्ञानंद बागमरिया, विशंभर बघमरिया, पुराणिक लाल सोरी, गोवर्धन उर्वशा,कुमार सिंह सहारे, नागदंत नेताम, केशव राम कुलदीप ,कैलाश नाथ साहू, पीलू राम साहू, बीरेंद्र साहू, प्रेम लाल सहारा, ओमप्रकाश केसरा,मोहन चंदेल, विदेशी चौहान,तुलसी साहू ,जमुना साहू, रेखा साहू,रेनू चौहान, तेजेश्वरी कंवर , चेतना कंवर ,कौशल्या बघमरिया, वैशाखीन बघमरिया, कुंती सहारे, पद्मिनी सोरी, कमलेश देशमुख, अलखराम देशमुख, जागेश्वर कारते, रोहणी कारते, यशवंत वर्मा,यादराम साहू,मयाराम यदु , उर्मिला साहू श्रद्धा साहू,सुमन साहू,अन्नू चौहान, मनीषा नेताम, सावित्री कंवर,अनुख राम आदि परिजनों का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page