DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मानसून की एंट्री जल्द: तापमान में 17 जून से आएगी गिरावट, तेज बारिश 18 से, देखिए मौसम विभाग की ओर से क्या है अपडेट

बालोद।दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है।रायपुर के मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणीका बिहार से मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 17 जून को कुछ स्थानों पर (25% से 50% स्थानों पर) स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में कल यानी 17 जून के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है।
17 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है । 18 जून से दक्षिण छग के कुछ और भाग में मानसून सक्रीय होने की सम्भावना है ।

You cannot copy content of this page