DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लिमोरा में क्षेत्रीय निषाद समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं निषाद सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

गुण्डरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम लिमोरा में क्षेत्रीय निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं निषाद सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज कुंवर सिंह निषाद

शामिल होकर भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर समाज एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किया। इस दौरान माननीय विधायक ने कहा कि निषाद समाज आज हर वर्ग में तरक्की कर रहा है. समाज को शिक्षा से जोड़ना बेहद आवश्यक है. इसके साथ ही नशे से समाज को दूर रखना है. इसके लिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों पर निगरानी रखें. वह कहां आ रहे हैं, कहां जा रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें. आज युवाओं को इस तरह के सामाजिक अधिवेशन में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने की जरूरत है ताकि समाज की दिशा तय की जा सके. निश्चित ही इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है।
अधिवेशन में प्रमुख रूप से राजेंद्र निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद, संतोष निषाद उपाध्यक्ष, कल्याण सिंह साहू , योगेंद्र चंद्राकर , चिंता राम चंद्राकर , लाभूराम निषाद , तोरण पारकर सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page