DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कार्यालय अर्जुंदा में मनाई गई स्व राजीव गांधीजी की 33 वी पुण्यतिथि

बालोद। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में पूर्व प्रधामनंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधीजी का 33 वां पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया. राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है. आधुनिक सोच और अद्भुत निर्णय क्षमता वाले भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर सादर नमन.। विधायक ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कुछ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुरेश गांधी , दिग्विजय ठेठवार, डालम पारख , अनुभव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सागर साहू मीडिया प्रभारी, राजू देवांगन , रोमलाल सिन्हा , भोलाराम यादव , रामदास निषाद , शैलेंद्र देशमुख , रूपलाल देवानंद , जगन्नाथ यादव , कार्तिक नेताम , खोमन चंद्राकर , चित्रांश उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page