DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ में दो दिवसीय संगीतमय मानसगान ,, व्याख्यान सम्मेलन का आयोजन 7 एवं 8 मार्च को

बालोद।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस तीसरे वर्ष में भी लगातार ग्राम चिचबोड़ (बालोद) में नवयुवा लोक कल्याण समिति एवम् समस्त ग्रामवासियों के द्वारा दो दिवसीय संगीतमय मानसगान एवम् व्याख्यान सम्मेलन का आयोजन 7 व 8 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल की ख्याति प्राप्त मानस मंडलिया अपनी प्रस्तुति देने वाली है। प्रथम दिवस दिनांक 7 मार्च दिन गुरुवार को कुल 6 मंडलियां जिसमें जय मां शीतला महिला मानस मंडली चिचबोड़(बालोद),रघुकुल दीपक मानस परिवार मोखा (गुरुर),अंजना महिला मानस परिवार अमोरा (बालोद),जिज्ञासा बालिका मानस मंडली धनोरा(गुरुर),करुणा सागर मानस परिवार कन्नेवाड़ा(बालोद),शुभांजली मानस एवम् जगराता परिवार बरगाही (राजानंदगाव) मंचस्थ होंगी। इसी प्रकार द्वितीय दिवस दिनांक 8 मार्च दिन शुक्रवार को भी कुल 6 मंडलियां जिसमें गौरी महिला मानस मंडली रंगकठेरा (गुंदरदेही), बस्तरिहा मानस परिवार कोदागांव (उ.ब.कांकेर),स्वरांजली मानस एवम् जगराता परिवार रौना (अर्जुन्दा),ज्ञान सरोवर महिला मानस परिवार खर्रा (गुरुर),शोर संदेश मानस परिवार खैरझिटी (महासमुंद),सिर श्रृंगार मानस परिवार गातापार(अभनपुर) मंचस्थ होंगी। इस आयोजन पर ग्रामीण बुजुर्ग बाबूलाल साहू,गिरधारी राम साहू,ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार आयोजन से पूरा गांव राममय हो जाता है और पूरा गांव ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई धार्मिक मेला लगा हुआ है साथ ही इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव की सुख समृद्धि बनी रहती है।यह जानकारी नवयुवा लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष चिंताराम कुंभकार,कोषाध्यक्ष मुरारी लाल साहू,युवा प्रभारी टाकेश्वर साहू,एवम ताम्रध्वज साहू ने दिया।

You cannot copy content of this page