DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हीरापुर की मोनिका साहू ने हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी में बनाई मेरिट में जगह, आया 4th रैंक

बालोद। ग्राम हीरापुर की रहने वाली मोनिका साहू पिता अशोक कुमार साहू ने हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में चौथा रैंक प्राप्त किया है। एमएससी जूलॉजी सेशन 2022-23 में फाइनल ईयर में उन्होंने यह सफलता पाई है। वह कल्याण पीजी कॉलेज भिलाई नगर में पढ़ाई करती है। इस सफलता पर पिता अशोक कुमार साहू, माता पुनेश्वरी साहू सहित समस्त परिवार जनों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते उन्हे बधाई दी। उन्होंने इस परीक्षा में 82 % अंक (कुल पूर्णांक 2400 में 1944 अंक)हासिल किए हैं। बता दें की मोनिका के पिता अशोक कुमार साहू ग्राम अचौद ब्लॉक गुण्डरदेही के मिडिल स्कूल में हेड मास्टर हैं। बेटी की सफलता पर शिक्षा विभाग के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page