DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा.क.उ.मा. विद्यालय अर्जुन्दा में हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद गृह नगर अर्जुंदा में शा.क.उ.मा. विद्यालय अर्जुन्दा में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं की रूचियों और प्रगति का लेखा-जोखा होता है। इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है। इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष, नरेश यदु, प्रणेश जैन , हरि साहू , जीतू गुप्ता , मिथिलेश शर्मा शिक्षक एवं साहित्यकार, विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page