गुण्डरदेही में युवा कांग्रेस ने किया मोदी और शाह का पुतला दहन, पढ़िए क्या था मामला,,पुतला को जलाकर नदी में भी बहाया,,,,



बालोद। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस के आदेशानुसार एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के मार्गदर्शन मे एवं युवा कांग्रेस गुंडरदेही के विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी एवम अमित शाह का पुतला दहन कर शेष पुतला नदी में बहाया। कांग्रेसियों ने कहा सभी को ज्ञात हो कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय कांग्रेस पार्टी व भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंटो को सीज करना व किसानों को उनके हक़ से वंचित करने व उनके साथ अन्याय करना साथ ही पार्टियो को मिल रहे चन्दे(इलक्ट्रोल बॉण्ड)की जानकारी को सार्वजनिक ना होने देना इन सभी के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या करने में तुली भारतीय जानता पार्टी व उनकी केंद्र में स्थापित निकम्मी सरकार के विरोध में गुण्डरदेही युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी एवम् अमित शाह का पुतला दहन कर बघमरा के तांदुला स्टॉप डेम में पुतला बहा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस गुण्डरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ,ब्लॉक कांग्रेस सचिव भूपेन्द्र साहू, अभिषेक यादव, आकाश सिन्हा, नरेंद्र साहू, आशिफ गहलोत, उस्मान रजा, राजा चंद्राकर,होमेंद्र भींगज, भानुप्रताप सिन्हा, रोशन पटेल,मिथिलेश निषाद,चित्रांश गेंद्रे, सुरेंद्र सिन्हा,देवराज ठाकुर, वैभव वाधवानी एवम् अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page