DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहिद खान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करते हुए शाहिद खान

बालोद/सुकमा। विगत दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता का निधन हो गया । जिनका शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुकमा में हुआ। इस कार्यक्रम में बालोद से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान भी शामिल हुए। जहां उन्होंने इस निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का सुकमा में निधन हो गया था। किरण देव के पिता 104 वर्ष के थे. जिनका अंतिम संस्कार लुंबनी हाउस सुकमा में हुआ। शाहिद खान ने कहा हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है. स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया. उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है.

You cannot copy content of this page