DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा नगर में रामोत्सव में झूमें लोग, आस्था के प्रति प्रेम भक्ति का ऐसे अद्भुत नजारा मनाई दिवाली

जय जय श्री राम की नाम दिनभर गूंजती रही, भक्तो ने की पूजा अर्चना

डौंडीलोहारा। 22 जनवरी 2024 का दिन डौंडी लोहारा नगर को स्वर्णिम बेला में स्वर्णिम इतिहास बनाने में नगर के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ा ।

डीजे के धुन में थिरकते बालक- बालिकाओं की टोली देखते ही बनता था ।

क्योंकि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध झांकी नारधा वाले का प्रदर्शन और साथ में अंजोरा वाले अघोरियों का प्रदर्शन बहुत ही अदभूत रहा है, नगर के बच्चे, युवा पीढ़ी के लोग, माताएं बहनों सभी लोग इस प्रदर्शन को देखने के लिए प्रातः 11:00 बजे से ही उमड़ पड़े थे

। भीड़ इतनी अधिक थी कि शायद ही डौंडीलोहारा के इतिहास में कभी ऐसा भीड़ देखने को मिला हो ,पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था ।

पूरा शहर राममय हो गया था ,जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका राम जानकी महोत्सव समिति डौंडी लोहारा का रहा है जमिनी कार्यकर्ताओं का प्रयास बहुत ही सराहनीय रहा है इसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।नगर भ्रमण का कार्य मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकलकर नया बस स्टैंड होते हुए संजय नगर नाका के पास से पुनः वापसी होते हुए विवेकानंद चौक से काली मंदिर होते हुए मस्जिद चौक होते गायत्री मंदिर होकर अंडी मोड़ से वापस समता हॉस्पिटल होते हुए पुनः मस्जिद चौक होते हुए पूराना नगर पंचायत पहुंचने के पश्चात राम मंदिर होते हुए पुनः विवेकानंद चौक पहुंचकर महा आरती में तब्दील हो गयी। भगवान राम जी के महाआरती में नगर के बच्चों से लेकर युवाओं माताएं बहनों सभी लोगों ने भाग लिया आरती लगभग 1 घंटे तक चली जिसमें हनुमान चालीसा और भगवान राम की स्तुति के साथ पूजन कार्य संपन्न हुआ, तत्पश्चात 1 घंटे तक आतिशबाजी होती रही उसके बाद श्री राम जानकी महोत्सव समिति डौंडीलोहारा के सदस्यों द्वारा प्रसादी वितरण का कार्य संपादित किया इस बीच रात्रि 9:00 बजे राम भक्त समिति रामनगर डौंडी लोहारा के द्वारा आनंद धाम(सगनी) के सुप्रसिद्ध महिला मंडली लोकेश्वरी सेन एवं साथियों का रामायण कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तत्पश्चात राम भक्त समिति रामनगर डौंडी लोहारा के द्वारा प्रसादी वितरण का कार्य संपन्न किया गया।

You cannot copy content of this page