DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम चिल्हाटीकला मे कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

बालोद। मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित,
कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 10 वी एवम 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र वितरण कर

उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई जिसमे 12वी मे प्रथम स्थान घनश्याम भुआर्य, द्वितीय गायत्री साहू, कक्षा 10 वी मे प्रथम स्थान पर – संदीप गोरे

द्वितीय -चाहत कुमार पटेल रहे। सभी का सपना बड़े होकर ग्राम का नाम रोशन करने का भाव था। ग्राम के समस्त बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निः शुल्क कोचिंग दी गई थी सभी बच्चे उत्तीर्ण हो गए

उनमे जो श्रेष्ठ प्रदर्शन किये उन्हे पुरूस्कृत किया गया। शेष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति श्री दशरथ साहू एवं उद्यानिकी विभाग से सेवा निवृत कपिल भूआर्य को सम्मानित किया ।

उन्होंने कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा की जारही पहल को सराहा और आने वाली पीढी को पढाई मे ध्यान देने कहा। आगे राजेश पिस्दा द्वारा बताया गया सही मार्ग दर्शन के बिना आप सरकारी नौकरी नही पा सकते।

जो भी कैरियर गाइडेंस कर्मचारी प्रकोष्ट द्वारा दिया जा रहा है उस पर अमल करें और अपने सपने को बड़ा रखें सपने बड़े होंगे आपको मेहनत भी बड़ा करना पड़ेगा। सियाराम पटेल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा हमारे ग्राम के कर्मचारियों ने हमे गौरवान्वित करने वाला कदम उठाया है बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर सही दिशा मे ले जाने लगातार प्रयास कर रहे। यह हम सभी के लिए ग्राम के लिए अच्छी बात है।
मुख्य अतिथि – उमेश्वरी साहू सरपंच ग्राम चिल्हाटी कला, अध्यक्षता – राजेश पिस्दा (प्राचार्य) संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ ग्राम चिल्हाटी कला, विशेष अतिथि- टोप सिंह साहू ग्राम पटेल, सियाराम पटेल, मेघनाथ साहू ब्लाक कांग्रेस महामंत्री डौंडी लोहारा, हिरामन कोसमा उपसरपंच, चिंता राम साहू, रामदास चिराम, कपिल भुआर्य (से.नि. कर्मचारी), दशरथ साहू (से. नि. कर्मचारी), दशरथ पटेल बी. एस. पी. कर्मचारी, बेनो बाई पंच, विनीता पटेल पंच बिंदा मंडावी (स्वास्थ्य कर्मचारी), आशा बाई कोसमा(आ. बा. कार्यकर्ता), कुमारी बाई पटेल (आ.बा. कार्यकर्ता),
कर्मचारी प्रकोष्ठ ग्राम चिल्हाटी का के सदस्य :-
दीपक पटेल अध्यक्ष (सहायक शिक्षक), कमलकांत साहू कोषाध्यक्ष (सहायक शिक्षक), डोमार सिंह धलेंद्र(उ. व. शि.)सचिव, तुमेंद्र रात्रे( प्रधान आरक्षक पुलिस विभाग), चिरंजीव कोसमा (आरक्षी एस एस बी), प्रेमशंकर कोकिला (लिपिक मंत्रालय), कीर्तन पटेल (सहायक शिक्षक), शीतल कोसमा (सहायक शिक्षक), सुरेश यादव, रघुनाथ साहू, राजीव युवा मितान के सदस्य एवन पटेल, खिलावन पटेल एवं समस्त सदस्य राजीव युवा मितान का विशेष सहयोग रहा ।

You cannot copy content of this page