DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम अंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बालोद। ग्राम अंडी में श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर योग संयोग सिया के राम मानस परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों ने श्री राम जी के अदभुत झांकियों और राऊत नाचा के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ पूरे गांव की हर्षोल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा में भ्रमण किया। भ्रमण के पश्चात पूरे गांव में एक साथ एक जगह महाआरती भी की गई । 1 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनेक ख्याति प्राप्त मानस मंडली वंदना मानस परिवार कोसागोंदी, स्वर धारा मानस परिवार तुलसीपुर राजनांदगांव और जय गुरुदेव हरि कीर्तन टीकम शरण गरियाबंद छुरा की भजन कीर्तन के साथ महाप्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी सनातन हिन्दू समाज द्वारा एकजुटता का परिचय देते हुए हिंदू धर्म की विशालता की परिचय दिया गांव के सरपंच श्रीमति हिरई बाई, संत राम ठाकुर, रामकिशुन शर्मा, ग्राम प्रमुख चंद राम ठाकुर, पी आर साहू,रत्ति सिन्हा, भाव यादव, माखन सेन,मेनन अटल, योग संयोग के सभी सदस्य योगाचार्य तीरथ अटल, रिवेन्द्र पटेल,शांता अटल,ऋषभ पटेल,वैष्णव साहू,केशरीनंदन, पूनम साहू ,प्यारे सिन्हा,डोमेश्वर साहू,कोशलेश अटल,ओमेश अटल,भागीरथी साहू और समस्त ग्रामवासी अंडी का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page