DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शंकर नगर बालोद मे हुआ भजन संध्या का आयोजन

बालोद। भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरे देश एवं प्रदेश के तरह बालोद जिला में भी भगवान श्री रामचंद्र की भक्ति से सभी राम के रंग में रंग गए थे।

इसी क्रम में बालोद जिले के शंकर नगर में भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया था । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के तैल चित्र पर तिलक वंदन कर एवं पंच दीप जलाकर मुख्य अतिथि श्री आरके वर्मा के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्षता दशरथ साहू विशेष अतिथि नेमुराम साहू, टिकेंद्र हरदेल, एस डी मानिकपुरी, रोहित देशमुख रहे।
इस कार्य क्रम मे भजन गायक जितेंद्र गजेंद्र, लवकुमार, राजेश देशमुख, खिलेश्वर गंजीर, गायत्री साहू, पुर्णानंद साहू के गायकी ने सबके मन को मोह लिया था।सभी भक्त गण भाव विभोर होकर बच्चों के साथ थिरकते नजर आये । कादंबिनी यादव के साथियों ने सुंदर भक्ति गीत की प्रस्तुति दिये। सभी अतिथियों एवम भजन गायको को मोमेंटो के साथ रामचरित मानस पुस्तिका भेंट की गई। मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन मे कहा ऐसे आयोजन से हम राम चन्द्र के जीवन से जुड़ते है और उनके दिखाये मार्ग पर चलने को प्रेरित होते है। उपस्थित भक्त गण कार्यक्रम की खूब सराहना किये।
इस कार्यक्रम के आयोजक गायत्री पूर्णानंद साहू ,कुलेश्वरी कमलकांत साहू ,रेणुका सुरेंद्र साहू , लीना खिलेश्वर गंजीर, सुशीला अजय पारख सीमा राजेश थे।
इस अवसर पर सोम प्रकाश ,तिलोक ,विष्णु सुधाकर, सतीश यादव ,अर्जुन गंगबेर ,कुशल चंद्र ,अंशिका, आध्या ,हेतल, चंदा ,शांति साहू ,लीला साहू सरोज गंगबेर एवं अन्य गण मान्य गण उपस्थित रहे। कार्य क्रम के अंत मे प्रसादी वितरण किया गया।मंच संचालन श्री पुर्णानंद साहू द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन कमल कांत साहू द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page