DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बदले मौसम को लेकर विभाग ने बताया ये अनुमान? देखिए कैसा रहेगा कल आसमान

बालोद। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे विदर्भ तथा तेलंगाना के ऊपर किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं, जबकि दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के मध्य भाग में बादल छाए हुए हैं तथा हल्की वर्षा की स्थिति बनी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया
प्रदेश में 24 जनवरी को स्थिति में परिवर्तन होते हुए दक्षिण से आने वाली हवा का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ में कम होने के कारण मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना बनी हुई है । न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है । प्रदेश में एक-दो स्थानों पर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले संभावित है। 26 और 27 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी भाग में न्युनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने तथा आंशिक रूप से बादल छाने की सम्भावना है।

You cannot copy content of this page