DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का त्योहार, गूंजा जय जय श्री राम की जयकारे

बालोद।ग्राम चिचबोड़ में 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा की भागीदार बनने हेतु पूरे ग्रामवासी एक जगह इकट्ठा होकर इस गौरवान्वित पल को दीपोंत्सव के रूप में मना कर गवाह बने।

दीपोत्सव का यह त्यौहार 21 जनवरी 2024 दिन रविवार से प्रारंभ हुआ था इस दिवस को गांव के चौक चौराहों में भगवा ध्वज एवं भगवा पताका लगाकर पूरे गांव को भगवा मय किया गया

तथा शाम को प्रत्येक ग्रामीण अपने घरों में पांच-पांच दीपक जलाकर त्योहार के शुरुआत किया 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह सर्वप्रथम गांव के चौक चौराहा की सफाई कर दूसरे दिवस का त्योहार प्रारंभ हुआ तत्पश्चात श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना किया गया राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ग्रामीण बजरंग दल के युवा साथियों द्वारा जोर शोर एवं उत्साह के साथ बाइक रैली पूरे गांव में निकाली गई,

बाइक रैली के बाद भगवान श्री रामचंद्र माता सीता भैया लक्ष्मण और सेवक हनुमान की झांकी के साथ कलश शोभायात्रा बाजा गाजा में पूरे गांव में निकाली गई जो पूरे गांव को भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक कला मंच में पहुंचा उसके बाद उमा महिला मानस मंडली ग्राम चिचबोड़ की माताओ मानसगान प्रारंभ हुआ

तत्पश्चात भगवान श्री राम जी की महा आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया फिर जय मां शीतला मानस मंडली ग्राम अंगारी चिचबोड़ प्रस्तुति हुई तथा शाम को पूरे ग्रामवासी घरों को दीपक से सजाकर दीपक की रोशनी से प्रकाशित किए तथा विभिन्न रंग के झालर लाइटो से भी सभी अपने अपने घरों को सजाया। इन सब पूरे कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित थे।जानकारी ग्रामीण युवा दीपक कुमार साहू, ग्रामीण बजरंग दल संयोजक गिरधर राम साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष हेमलाल साहू, राम मंदिर समिति अध्यक्ष श्री नारायण साहू,चंद्रभान साहू एवम देवहंस साहू ने दिया।

You cannot copy content of this page