DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद के भूईफोड दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा कर विधायक कुंवर निषाद ने की “राम उत्सव” की शुरुआत

बालोद। भुंई फोड़ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर कमरौद में अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जनपद पंचायत गुंडरदेही एवं जय बजरंगबली मंदिर समिति कमरौद द्वारा आयोजित “श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा- रामोत्सव” में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भगवान श्री रामचंद्र जी और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना की। विधायक ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर छत्तीसगढ़ के सभी लोग सायं अपने घर में दीप प्रज्वलित कर इस महाउत्सव में अपनी सहभागिता प्रदान करें।राम हम सबको लाए हैं हम राम को नहीं..राम कण कण में है..जय सियाराम..।

You cannot copy content of this page