DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में निकली “राम” कलश शोभायात्रा, पुरुषों ने भी किया धारण, दिखाई राम भक्ति

बालोद । बालोद जिला के ग्राम जगन्नाथपुर में अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राम उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान एक दिन पहले ही गांव में मुनादी करके हर घर से कलश शोभा यात्रा निकालने को लेकर कहा गया था ।साथ ही गांव में अन्य कामकाज बंद रखे त्यौहार मनाया गया। पूरे गांव में राम कलश शोभायात्रा भ्रमण किया गया। इस दौरान महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों ने भी इस मुख्य कलश को धारण कर गली भ्रमण किया। वही गली भ्रमण के बाद सभी बाजार चौक के पास इकट्ठे हुए। जहां रामायण का आयोजन किया गया था। आयोजन में प्रमुख रूप से सरपंच अरुण साहू, संजू, मुकेश, नारायण देशमुख, रोहित पटेल , विषय लाल, सुंदर विश्वकर्मा, नरेंद साहू, डोमन विश्कर्मा, दीनदयाल, बृज देशमुख, कोमल देशमुख, बेदलाल साहू, गोपाल साहू, विनोद साहू, खोमेश साहू, प्रेमा देशमुख, सोनी साहू , मालती ठाकुर, ताराचंद साहू, ओमकार सहित अन्य का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page