DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में हुई सत्यनारायण की पूजा, भवन निर्माण के लिए भी भूमिपूजन

बालोद। जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की मौके पर सत्यनारायण की कथा पूजा आयोजित की गई।

जिसमें विद्यालय समिति प्रमुखों सहित पालकों की मौजूदगी रही।

लाटाबोड़ के पंडित प्रकाश तिवारी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ सत्यनारायण की कथा और पूजा संपन्न कराई गई। वहीं अंत में शाला परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर एससी हरदेल, दमयंती हरदेल, अभ्यास साहू, खिलानंद गिलहरा, शकुंतला गिलहरा, संस्था प्रमुख ताराचंद साहू, कमली साहू, भारत अनुसुइया साहू, खिलेश्वरी, सोनी अरुण साहू, गामिन, हेमलता, रानी, कमलेश्वरी, कोमिन साहू , तेजराम, संगीता सिन्हा, भागवत जेठमल आदि मौजूद रहे। शाला परिवार द्वारा अंत में सभी को खीर पुरी का प्रसाद वितरण कर अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं भी दी गई। आयोजन में प्रमुख रूप से आचार्य रेखलाल देशमुख, धनंजय साहू, खेमिन साहू, रीना देशलहरे, लक्ष्मी साहू, भावना सुनहरे, माधुरी दीपक यादव, चैन कुमारी नेताम, त्रिवेणी दुबे आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page