DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दसवीं क्लास की छात्रा ने आंगन में बनाई राम सीता की ऐसी रंगोली कि लोगों का मन रिझा गया ,,,,इधर गांव में बेटियों ने निकाली रामायण के पात्रों में शोभायात्रा

बालोद। यह तस्वीर है ग्राम परसतराई की। जहां पर अयोध्या में हुए श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।

इस दौरान खास यह था कि रामायण के पात्रों में बेटियों ने रूप धरकर शोभायात्रा में शामिल हुए। यामिनी देशमुख राम बनी, तुलसी ठाकुर लक्ष्मण, वासनी ठाकुर सीता तो थलेश चंद्रवंशी हनुमान बने।

गांव में जगह-जगह शोभायात्रा के दौरान सभी पात्रों की लोगों ने पूजा अर्चना की और श्री राम की छवि चित्र और कलश लेकर शोभायात्रा में लोग शामिल हुए। वही शाम को लोगों ने आतिशबाजी और दीप जलाकर राम भक्ति प्रकट की। इस दौरान गांव की सरपंच अंजू पाटिल की 16 साल की बेटी कृतिका पाटिल ने घर के आंगन में राम और सीता की ऐसी नयनाभिराम रंगोली बनाई कि लोग देखते रह गए। राम और सीता की मोहक जोड़ी इस रंगोली में नजर आ रही थी। लोगों ने कृतिका के इस रंगोली कला की सराहना की।

You cannot copy content of this page