DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

101 दीप जलाकर बजरंग दल के जिला संयोजक उमेश सेन ने दिखाई राम भक्ति, वार्ड हुआ राममय

बालोद। अयोध्या में श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारतवर्ष के छोटे बड़े सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान पूजा पाठ किया गया। बालोद जिला और शहर के भी सभी मंदिरों में विशेष पूजा पाठ अनुष्ठान प्रसाद वितरण का दौर चला।

इसी क्रम में बालोद शहर के वार्ड क्रमांक 7 काशी बन तालाब पार, आंगनवाड़ी क्रमांक 2 के सामने बजरंग दल बालोद जिला संयोजक उमेश कुमार सेन के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 7 काशी बन तालाब आंगनवाड़ी क्रमांक 2 के सामने श्री शिव मंदिर और श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा आरती और सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया। 101 दिए जलाकर मंदिर में प्रज्वलित भी किया गया। पूरा मोहल्ला राममय हो गया। जय जय श्री राम के नारे गूंजती रही। इस दौरान समस्त मुहल्ले वासी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page