DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चारों भाइयों के बाल रूप के साथ निकली कुरदी में श्री राम जी की शोभायात्रा, शाम को लोगों ने की दीप जलाकर सामूहिक महाआरती

बालोद। ग्राम कुरदी में अयोध्या में हुए श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य रूप में मनाया गया।

इस दौरान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाइयों के बाल रूपों की झांकी

सजाकर मुकुट पहनाकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। बाकायदा चारों भाइयों को हाथ गाड़ी में बैठा कर उन्हें पूरा गांव घुमाया गया।

इस दौरान महिलाओं ने कलश भी धारण किए थे।

तो वहीं युवाओं में भी भगवा रंग की खुमारी छाई रही। मंदिर में पूजा अर्चना हुई

तो वहीं शाम को लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर श्री राम की महा आरती की।

अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से सरपंच संजय साहू, ग्राम प्रमुख केशुराम साहू, सोमन निषाद, शिव मानस मंडली

अध्यक्ष इलाराम ठाकुर, नरेंद्र देवांगन, रिमन साहू, प्रेमलाल साहू, चैतराम साहू आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page