DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने बंजारी मंदिर में किया स्वच्छता अभियान, मुस्लिम समाज के पदाधिकारी ने भी पुनीत कार्य में हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया

बालोद। 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में श्री राम लला के अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में मंदिर देवालयों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य आयोजित किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के नेतृत्व में मां बंजारी धाम जुंगेरा बालोद में जिला भाजपा बालोद के द्वारा जिला स्तरीय देवालय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी के साथ मुस्लिम समाज के पदाधिकारी एवं समाज सेवियों ने इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पावर ,वरिष्ठ नेताओं में पवन साहू, देवलाल ठाकुर ,यज्ञ दत्त शर्मा ,किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव, शरद ठाकुर, नरेश साहू, राजीव रिंकू शर्मा ,जयेश ठाकुर, प्रेम साहू, शुभ सिंह कुरेटि, दुर्गानंद साहू ,जितेंद्र साहू, तोमन साहू, विनोद कौशिक, डिशोक जांगड़े, संदीप सिन्हा, अटल दुबे, दुर्जन साहू, अरुण साहू ,अकबर तिगाला ,रमेश दोषी, इमरान अहमद, श्रीमती खुर्शीद सिद्दीकी, शेख चांद ,शेख मुस्ताक, बबलू ,अशवन बारले,शतानंद साहू, विनोद गिरी गोस्वामी, शिव साहू, भोला साहू, राजेश चंद्राकर ,नरेंद्र सोनवानी ,संजय साहू, संदीप साहू, मनन गुप्ता, एकांत पवार ,गजेंद्र यादव, हरिश्चंद्र साहू ,मुकेश देशमुख ,लेखन साहिरो,कमलेश गौतम ,प्रीतम यादव, लोकेश साहू ,चंदन साहू, हिमांशु चंद्राकर ,बाबी चंद्राकर, शुभम साहू, सरोजिनी साहू, युसूफ खान, छगन साहू, धनेंद्र साहू, रोहित निषाद, कीर्तन साहू, राजू कौमार्य, ओमप्रकाश रात्रे, विष्णु साहू, भगवान सिंह निर्मलकर, रामू सोरी, रमेश दोषी, सुरेंद्र साहू, राधेश्याम देवांगन, पिंटू रात्रे, गणेशाराम साव, फलेश देशलहरा टिकेन्द्र यादव शाहित बड़ी संख्या में सफाई अभियान में लोग जूटे।

You cannot copy content of this page