DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत बालोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंदिर देवालयों की सफाई

बालोद । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व अपने अपने नगर गांव में तीर्थ मंदिर देवालय की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु कार्य करने के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला समिति के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 04 महामाया रंगमंच से होकर शीतला शिव मंदिर एवं दुर्गा मंच संजयनगर तक साफ सफाई का कार्य किया गया।

वहीं संजयनगर के शिवमंदिर की धुलाई भी की गई। इस अवसर पर संजय नगर की अम्बे मानस मंडली द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजायेंगे भजन की प्रस्तुति दी गयी।

स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव कमलेश सोनी सुरेश निर्मलकर , लीला शर्मा संतोष कौशिक दानमल जैन अमित चोपड़ा रविप्रकाश पांडेय विनोद जैन नरेंद्र सोनवानी गिरिजेश गुप्ता दीपक देवांगन शेखर साहू कमलेश गौतम टिकेंद्र देवांगन शेखर यादव सुनील यादव तुलेश साहू मनीष माधवानी राहुल साहू ममता यदु तुलसा निर्मलकर मनीष माधवानी मीनाक्षी सोनकर गंगा साहू रूपेश सोनकर इंदु साहू गंगा बाई नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक पूर्णानन्द आर्य विशाल मिश्रा सहित पालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page