DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राम के सम्मान में निकली बाइक रैली

बालोद। ग्राम झलमला में राम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक दिन पहले शाम 5 बजे युवा साथियों और वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम के सैकड़ों युवा साथियों के द्वारा झलमला गंगा मैया मन्दिर में पूजा दर्शन के पश्चात सभी गली मोहल्लों में नारे जयकारे लगाते हुये खुशी का इजहार करते हुये बाइक रैली निकाली गई। 22 को दोपहर शूभ मुहूर्त में बस स्टैंड चौक में पूजा अर्चना एवम हनुमान चालीसा पाठ, श्री रामजीआरती,
शाम 4 बजे विशाल भोग प्रसाद वितरण, और संगीत मय राम भजन का कार्यक्रम होना है। बाइक रैली में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण प्रभुपटेल, पालक ठाकुर, गिरधर पटेल, पंकज तिवारी,आदित्य दुबे, योगेशपटेल,नारायण साहु, देवी सिंह, सोनू गुप्ता, महेश पटेल, छन्नू साहु, रामेश्वर पटेल,सेवक, जैलेंद्र, झनक ठाकुर, चीकू जैन सभी गांव के युवा साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page